श्री कृष्ण गौशाला समिति, नारायणगढ़ मैं गायों की देखभाल और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। हम गायों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल गायों की रक्षा करना है, बल्कि समाज में उनके महत्व को भी बढ़ावा देना है।
हम क्या करते हैं
मदद और पुनर्वास: हम सड़कों से गायों को बचाते हैं, चाहे वे बीमार हों या बेसहारा हों, और उन्हें एक सुरक्षित घर देते हैं।
देखभाल और पोषण: हमारी समर्पित टीम 24 घंटे गायों की देखभाल करती है, ताकि वे स्वस्थ और खुश रहें।
प्रजनन कार्यक्रम: हम देशी गायों की नस्लों को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे उनका कल्याण और स्थिरता सुनिश्चित हो।
आयुर्वेदिक उत्पाद: हम गाय के गोबर और गौमूत्र से जैविक उर्वरक, औषधियाँ और अन्य उत्पाद तैयार करते हैं।
शैक्षिक जागरूकता: हम गायों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाएँ और कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
श्री कृष्ण गौशाला समिति, नारायणगढ़ की स्थापना 1988 में हुई थी। इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य कर्ताओ द्वारा शुरू किया गया था जो गायों की देखभाल और संरक्षण के लिए समर्पित है। तब से अब तक, यह पहल सार्वजनिक समर्थन और दान से लगातार बढ़ती जा रही है। हमारे उदेश्य करुणा: हम गायों के लिए एक सुरक्षित और प्यार भरा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सततता: हम जैविक और पर्यावरण मित्र प्रक्रियाओं का पालन करते हैं, जैसे कि गोबर से जैविक खाद और बायो-गैस उत्पादन करना, जो पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखते हैं। समुदाय: हम समुदाय के सहयोग से मिलकर काम करते हैं, जिसमें दानकर्ता, स्वयंसेवक और आम लोग शामिल होते हैं, ताकि हम गायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
गौ रक्षा
हमारा सनातन धर्म है
गौ माता हमारी संस्कृति और सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं। श्री कृष्ण गौशाला समिति, नारायणगढ़ के गौ ग्रास सेवा अभियान के माध्यम से, हम हर घर से रोटी और भोजन एकत्र कर गौ माता की सेवा कर रहे हैं। यह सेवा हमारी आस्था और परंपरा की निरंतर जलती लौ है। आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दें
गौवंश की मदद करें
गौवंश को विभिन्न प्रकार के चारे का मिश्रण खिलाया जा रहा है। आप अपनी पसंद का चारा चुन सकते हैं।